१.हमारे यहाँ कोई स्ट्रेस नही लेता है,हम उसे कहते है "लोड मत लो"|
२.हम लोग जान से नही मारते है,बल्कि "मार के मुआ" देते है|
३.हम लोग "शापिंग" के लिए नही जाते है,बल्कि सामान किनने जाते है|
४.हमारे यहाँ "अनसिविलायइज्ड" लोगो को "नान्ह जाति" कहते है|
५."इडियट" और "डम्ब" हमारे लिए बड़ी बात होती है,उसे हम "बकलोल" बुला कर काम चला लेते है|
६.हम "डीटाल" की जगह "बोरोलीन"प्रयोग करते है,काहे की डिटाल से चरचराने लगता है|
७.हमारे यहाँ कुत्ता दौडाता नही पोकिया लेता है|
८.टेंशन में हम लोग हदस जाते है|
९.हमारे यहाँ बच्चे जिद्दी नही,थेथर होते है|
१०.कभी कभी हम लोग नीद में बौराते है|
११.हम लोग उलटी नही करते,बल्कि ओंकते है|
१२.कोई जोक मारता है तो दांत चियार देते है|
१३.हमारे यहाँ शर्ट नही,बुशर्ट होता है|
१४.हमारे यहाँ अवासम या इपिक कुछ नही होता है,सब गर्दा होता है|
१५.हमारे फालतू के शो ऑफ को "सुखल फोकसबाज़ी' कहते है|
१६.हमारे यहाँ बच्चा नही,लइका होता है|
१७.ट्रक और ट्रैक्टर पर सबसे कॉमन वाक्य,"सटला ता गईला बेटा"|
१८.हमारे यहाँ न ज्यादा न कम,सब "तनी-मनी" होता है|
१९.हमारे यहाँ ट्रेन कभी चलती नही,हमेशा खुल जाती है|
२०.हमारा सबसे मनपसंदीदा बाइक स्टंट"लहरिया कट" होता है|
२१.हम लोग रोड दोनों साइड नही,दोनों पटरी देख के पार करते है|
२२.हमारे यहाँ कपडे को धोया नही,बल्कि फिचा जाता है |
२३.हम लोग गला नही दबाते,बल्कि घंटई चिप देते है|
२५.हम लोगो को कभी गुस्सा नही आता,बल्कि रिस बरता है
२६.हम लोगो का सर दर्द नही होता,बल्कि कपार बथता है|
२७.हम लोग ताकत नही,बरियाई दिखाते है
0 comments:
आपके स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं जिसके लिए हम आप के आभारी है .
Post a Comment