भाजपा का घोषणपत्र- जानिए क्या है भाजपा के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' में


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु हम स्लाइडर में प्रस्तुत कर रहे हैं। उससे पहले जानिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने क्या कहा। उन्होंने कहा कि हमने मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिये नही घोषित किया है। यह घोषणापत्र हमारा संकल्पपत्र है। पिछली सरकार ने जो कोई भी वादे किये वो पूरे नहीं हुए। अगर यूपीए सरकार ने अपने वादे आंश‍िक रूप से भी पूरे किये होते, तो आज हमारा भारत बड़ी शक्त‍ि बन गया होता।
लिहाजा यूपीए ने विश्वस्नीयता खो दी। हमने उन्हीं बिंदुओं को रखा है, जो हम पूरा कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम सिर्फ वही करेंगे, जो मेनीफेस्टो में लिखा है। इसके अलावा भी हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। भारत का समग्र और समेकिक विकास होना चाहिये। चुनौतियों में सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार, महंगाई और बेराजगारी हैं। इन सब सारी चीजों से अलग स्वतंत्र भारत की बढ़ती हुई आर्थ‍िक विषमता है। भारत एक कृष‍ि प्रधान देश है, लिहाजा यहां सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं कृष‍ि क्षेत्र में हैं। अलग-अलग प्रोफेशन्स में भाजपा क्या करना चाहती है इसका उल्लेख इस मेनीफेस्टो में किया गया है।

राजनाथ ने कहा कि इसका अक्षरस: पालन किया जायेगा। भाजपा के लिये माहौल के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। देश यह चाहता है कि परिवर्तन होना चाहिये। जिस व्यक्त‍ि को हमने अपने प्रधानमंत्री के रूप में देश के सामने पेश किया है, उनके लिये तमाम राजनीतिक पार्टियां उन्हें अछूत मानने लगी थीं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाध‍िक राजनीतिक आक्रमण अगर किसी पर हुए हैं, तो वो नरेंद्र मोदी पर हुए हैं। उनके नेतृत्व में हम मेनीफेस्टो में दिये गये एक-एक वादे को पूरे करेगी। 


भाजपा के मेनीफेस्टो के मुख्य बिंदु तस्वीरों के साथ स्लाइडर में देखें-


  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

0 comments:

Post a Comment

बनारस शिव से कभी मुक्त नही, जब से आये कैलाश न गये। बनारसी की मस्ती को लिखा नही जा सकता अनुभव होता है। अद्भूद है ये शहर जिन्दगी जीनेका तरीका कुछ ठहरा हुआ है पर सुख ठहराव में है द्रुतविलंबित में नही. मध्यम में है इसको जीनेवाला है यह नगर। नटराज यहां विश्वेश्वर के रुप में विराजते है इसलिये श्मशान पर भी मस्ती का आलम है। जनजन् शंकरवत् है। इस का अनुभव ही आनन्द है ये जान कर जीना बनारस का जीना है जीवन रस को बना के जीना है।
Copyright © 2014 बनारसी मस्ती के बनारस वाले Designed by बनारसी मस्ती के बनारस वाले
Converted to blogger by बनारसी राजू ;)
काल हर !! कष्ट हर !! दुख हर !! दरिद्र हर !! हर हर महादेव !! ॐ नमः शिवाय.. वाह बनारस वाह !!